फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सरे बाजार बच्चों के सामने पिता पर किया चाकू से हमला

विज्ञापन
सत्यवीर पर चाकू से हमला करते हमलावर।
विज्ञापन
हिसार। शहर के जलेबी चौक के पास गाड़ी को साइड करने के विवाद में दो युवकों ने साथियों के साथ मिलकर 12 क्वार्टर एरिया के रहने वाले सत्यवीर पर चाकू और डंडों से हमला कर दिया। वारदात के दौरान लोग तमाशबीन बने रहे, जबकि घायल के बेटा-बेटी अपने पिता को बचाने के लिए हमलावरों के सामने गुहार लगाते रहे। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया है। इसके बाद घायल को शहर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। वारदात की सूचना मिलने पर डीएसपी सज्जन सिंह, एचटीएम थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना के एक घंटे बाद 12 क्वार्टर पुलिस चौकी ने दोनों आरोपियों को लाहौरिया चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बच्चों को ट्यूशन से लेकर आ रहा था सत्यवीर
जानकारी के अनुसार 12 क्वार्टर एरिया निवासी सत्यवीर शाम करीब साढ़े छह बजे अपने बच्चों को कार से ट्यूशन से घर ले जा रहा था। इस दौरान रास्ते में दो युवकों से कार साइड में करने को लेकर विवाद हो गया था। मामला शांत होने पर जब सत्यवान जलेबी चौक पर ब्रेकरी से ब्रेड लेने गया तो आरोपी तिलक, काकू अपने साथियों के साथ पहुंचे और सत्यवीर के सिर में बीयर की बोतल मारी। इसके बाद लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे सत्यवीर जमीन पर गिर गया। बाद में एक युवक ने चाकू से वार कर दिया।
बेटा-बेटी ने पिता को बचाने का किया प्रयास
जमीन पर गिरने के बाद सत्यवीर के बेटा-बेटी उसके पास आए और हमलावरों से बचाने का प्रयास किया। इस दौरान हमलावरों ने उन्हें हटने को कहा और चाकू से कई वार कर दिए। इस दौरान भीड़ तमाशबीन बनी रही। कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। बाद में घायल हालत में सत्यवीर को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एचटीएम थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। एएसआई विनोद ने बताया कि घटना का पता चलने पर मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे में घटनाक्रम कैद हुआ। इसी के आधार पर वारदात के एक घंटे के बाद ही दो आरोपियों को पकड़ लिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें