फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बेटा 46 वर्ष का तो पिता की उम्र 89 साल, 10 साल से एक साथ कर रहे प्रैक्टिस, पिता जीत चुके नेशनल में 50 से ज्यादा पदक

Sun, 11 Feb 2024 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
अश्वनी कुमार
विज्ञापन

हिसार। अभी तक आपने कारोबार में तो पिता-बेटे को एक साथ काम करते हुए देखा होगा। मगर सेक्टर-15 के रहने वाले पिता हरिराम बेनीवाल और बेटा राजेश बेनीवाल 10 साल से एक साथ प्रैक्टिस कर खेलों में पदक जीतकर अपना नाम चमका रहे हैं। बेटा 46 वर्ष का तो पिता की उम्र 89 साल हैं, लेकिन आज भी उनके हौसले युवाओं की तरह बुलंद है। 89 वर्षीय हरिराम स्टेट से लेकर नेशनल स्तर पर अपनी उम्र से भी ज्यादा पदक जीत चुके हैं। वह बताते हैं कि उन्होंने नेशनल स्तर पर 50-60 और राज्य स्तर पर 100 से ज्यादा पदक हासिल कर चुके हैं। इसी प्रकार बेटा राजेश भी राष्ट्रीय स्तर पर पांच और राज्य स्तर पर 22 पदक जीत चुका हैं। वह मूलरूप से बरवाला के पास ढाड़ गांव के रहने वाले हैं।
पिता और बेटा रोजाना साई के गिरी सेंटर में तीन से साढ़े तीन घंटे अभ्यास करते हैं। उन्होंने बताया कि डाइट में दूध, ड्राई फ्रूट से लेकर गोंद के लड्डू लेते हैं। इसी का राज है कि आज वह दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। अब पिता और बेटा दोनों 13 फरवरी से 17 फरवरी तक पुणे में होने वाली 44वीं मास्टर्स नेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे। इस चैंपियनशिप में पिता हरिराम बेनीवाल पांच किलोमीटर रेस, 800 मीटर रेस, 500 मीटर रेस, 4 गुणा 400 मीटर और 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस में लेंगे भाग लेंगे। वहीं बेटा पांच किलोमीटर वॉक रेस, पॉल वाल्ट में दमखम दिखाएगा। पिता और बेटा दोनों 2014 से गिरी सेंटर में एथलेटिक का अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन



राजेश ने स्कूल से शुरू की थी शुरुआत तो पिता 10 साल से कर रहे अभ्यास
राजेश बेनीवाल बताते है कि उनकी शुरू से ही खेलों में रुचि रही है। पांचवीं कक्षा में उन्होंने स्कूल स्तर पर खेलना शुरू किया। बीए तक खेलते रहे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 की बात है। हमारे घर के पड़ोस में सुंदरलाल रहते हैं। जोकि एचएयू के सेवानिवृत्त हैं। वह भी मैराथन धावक है। वो मेरे पिता के अच्छे दोस्त हैं। उस समय दोनों पार्क में जाते थे। एक दिन सुंदरलाल ने पिता को कहा कि आप अच्छे चलते हो और आपकी फिटनेस भी सही है। आप भी एथलेटिक शुरू कर दो। उसके बाद हरिराम बेनीवाल ने अपने बेटे राजेश के साथ प्रैक्टिस शुरू कर दी। राजेश ने बताया कि एचएयू से सेवानिवृत्त डीन डायरेक्टर आरके
हरिराम बेनीवाल का पोता भी स्वीमिंग का खिलाड़ी, जीत चुका कांस्य पदक
हरिराम बेनीवाल का पोता रितिक भी स्वीमिंग का खिलाड़ी है। वह जिंदल मॉर्डन स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा का छात्र है। वह भी सुबह गिरी सेंटर में दौड़ की प्रैक्टिस करने आता है। रितिक स्वीमिंग में राज्य स्तर पर कांस्य पदक जीत चुका है। अब उसका सपना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर देश का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन

ये भी एथलीट दिखाएंगे पुणे में दमखम
13 फरवरी से 17 फरवरी तक पुणे में होने वाली 44वीं मास्टर्स नेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप में हरिराम बेनीवाल, राजेश बेनीवाल के अलावा डॉ. आरके सांगवान, राजपाल, अशोक कुमार, सुभाष रोहिल्ला, राजेंद्र डांगी भी दमखम दिखाएंगे। चैंपियनशिप के लिए सभी रविवार को रवाना होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें