फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सरकारी स्कूलों, पशु अस्पतालों के 30 गेट चोरी करने वाले बाप-बेटे गिरफ्तार

विज्ञापन
डीएसपी गौरव शर्मा मीडिया के सामने आरोपियों के बारे में जानकारी देते हुए। साथ में वाहन चोरी निरो
विज्ञापन
हिसार। पुलिस की वाहन चोरी निरोधक पुलिस टीम ने लोहे व स्टील के गेट चोरी की 30 वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नंगथला निवासी बलजीत सिंह, उसके बेटे अरुण और राहुल के रूप में हुई है। तीनों ने सरकारी स्कूल, पशुु अस्पताल सहित अन्य सरकारी भवनों के गेट चोरी किए हैं। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी बलजीत व राहुल को तीन दिन के रिमांड पर लिया है जबकि अरुण को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

डीएसपी बरवाला गौरव शर्मा ने पत्रकारवार्ता में बताया कि बलजीत मूल रूप से राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले का रहने वाला है। उसके दोनाें बेटे राहुल व अरुण चोरी की वारदात में शामिल हैं। आरोपियों ने दो साल पहले किस्त पर एक पिकअप गाड़ी खरीदी थी। आरोपी बलजीत और अरुण कबाड़ी का सामान लेकर उसके बदले में बर्तन फेरी लगाकर बेचते थे। यह लोग ज्यादातर गांव से बाहर के रास्तों पर सरकारी जगह पर लोहे व स्टील के गेट चोरी करते थे। आरोपी बलजीत पहले प्लंबर का काम करता था वहीं अरुण 9वीं और राहुल छठी तक पढ़ा है। 28 दिसंबर 2023 को आरोपियों ने गांव शाहपुर के ग्राम सचिवालय से एक स्टील का गेट चोरी किया था। आरोपी उसे वास्तविक हालत में बेचना चाहते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें