फतेहाबाद। शहर के रतिया रोड पर स्थित एमएम कॉलेज के खेल मैदान में शनिवार को फतेहाबाद फुटबाल क्लब की ओर से आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे दिन कुल छह मैच खेले गए। इसमें फतेहाबाद ने नरवाना को हराया।
विज्ञापन
टूर्नामेंट के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के तौर पर जिंदल राइस मिल के संचालक अजय जिंदल ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि हमें खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेलने से शरीर का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। खेलने का मुख्य उद्देश्य यह रहता है कि हम नशे से बच सकें। इस फुटबाल टूर्नामेंट का समापन रविवार को होगा। फुटबाल टूर्नामेंट में शनिवार को कुल 12 टीमों ने भाग लिया। इन 12 टीमों के बीच कुल 6 मैच खेले गए।
कोच गुलजार खान ने बताया कि रविवार को दोपहर तक विभिन्न टीमों के बीच मैच खेले जाएंगे, उसके बाद सेमीफाइनल व फाइनल मैच होंगे। टूर्नामेंट में प्रथम आने वाली टीम को 21 हजार रुपये का नकद इनाम व ट्राॅफी जबकि दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को 15 हजार रुपये व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया जाएगा। बेस्ट प्लेयर को भी अलग से इनाम मिलेगा। ि