फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गेहूं व सरसों को मंडियों में लाने लगे किसान, अभी तक नहीं हुई नुकसान की गिरदावरी

Sat, 22 Apr 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता मनोज राठी ने राज्य सरकार की गेहूं, सरसों खरीद नीति व मुआवजा नीति पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा भाजपा-जजपा सरकार किसानों के लिए परेशानी का पर्याय बन गई है।
विज्ञापन

मनोज राठी ने कहा कि पिछले दिनों हुई बेमौसमी बरसात व ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए। सरकार ने तुरंत गिरदावरी के आदेश दिए थे जो अभी तक हो नहीं पाई है और हालत यह है कि किसान अपनी गेहूं व सरसों की फसल की कटाई, कढ़ाई करके मंडियों में भी लाने लगे हैं। अब सरकार के पास गिरदावरी करने के लिए खाली खेत बचे हैं, ऐसे में इस सरकार से कोई उम्मीद नहीं की जा सकती कि वह बेमौसमी बरसात व ओलावृष्टि का मुआवजा किसानों को देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा सरकार किसानों के लिए कुछ करने के बजाय उन्हें केवल दिलासा देती है। उन्होंने कहा कि जब विशेष गिरदावरी का ये हाल है तो रूटीन के कार्य कितने दिन में होते होंगे, सभी जानते हैं।

मनोज राठी ने कहा कि केंद्र की भाजपा व हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार को किसान विरोधी। उन्होंने कहा कि किसानों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने वाली भाजपा की सच्चाई यह है कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने के नाम पर सत्ता में आने के बावजूद सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं की। देश, प्रदेश में भ्रष्टाचार फल-फूल रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री इस सबसे बेखबर नीरों की तरह बंसी बजाने में व्यस्त है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनाव में जनता भाजपा नेतृत्व वाले दलों को चलता करने का मन बना चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें