फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: किसान के बेटे अनिल मोर ने झटका स्वर्ण पदक

Sat, 07 Jun 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
गांव बास में पहुंचने पर खिलाड़ी का स्वागत करते ग्रामीण।
विज्ञापन
बास। किसान के बेटे व बास के पहलवान अनिल मोर ने उलानबातार ओपन 2025 कुश्ती प्रतियोगिता के ग्रीको-रोमन में स्वर्ण पदक हासिल कर देश में गांव का नाम रोशन किया है। इसके बाद शुक्रवार को अनिल मोर के स्वागत में गांव में एक समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुंढाल से खुली जीप बैठाकर काफिले के साथ अनील को गांव बास में लाया गया। पहलवान को गांव के लोगों ने फूलों की मालाओं से स्वागत किया।
समारोह में नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़, एडवोकेट सुशील उगालन, पूर्व जिला पार्षद सुरेंद्र पंघाल, सरपंच प्रतिनिधि विनोद मोर, सरपंच बलवान जांगड़ा, दीपक तंवर, चरण सिंह, राजेश मोर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
अनिल मोर ने बताया कि उलानबातार ओपन 2025 कुश्ती प्रतियोगिता में ग्रीको-रोमन में 55 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया है।
प्रदेश में सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप और सीनियर वर्ल्ड रैंकिंग प्रतियोगिता में ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता में यह पहला गोल्ड मेडल है। इससे पहले उन्होंने एशियाई चैंपियनशिप 2019 में सिल्वर मेडल हासिल किया और 2023 24 की जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भागीदारी की। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में दो बार गोल्ड मेडल जीते और दो बार जूनियर नेशनल 2024 25 में भी गोल्ड मेडल हासिल किए हैं।
विज्ञापन

दादा सूबे सिंह मोर ने बताया कि अनिल ने अपना अभ्यास गांव से ही शुरू किया और फिलहाल वह गुरु मेहर सिंह अखाड़ा रोहतक में कोच रणवीर सिंह ढाका के पास अभ्यास कर रहा है।
कोच रणवीर सिंह ढाका ने कहा कि अनिल मोर ने किर्गिस्तान के उलान मुराटबेक उलु के खिलाफ पिनफॉल जीत के बाद 55 किग्रा ग्रीको-रोमन डिवीजन में स्वर्ण पदक के साथ भारत का नेतृत्व किया। इससे पहले दिन में, अनिल मोर ने नॉर्डिक सिस्टम प्रतियोगिता में अपने सभी चार मुकाबले जीते।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें