फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: प्रबंधक सहित 5 के निलंबन के बाद भी धरने पर रहे किसान, बोले-रिकवरी होने तक बैठेंगे

Wed, 03 Jan 2024 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अनाज मंडी स्थित हरियाणा बीज विकास निगम के केंद्र पर बीज में घोटाले को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक सहित 5 लोगों को निलंबित किए जाने के आदेशों की प्रति मंगलवार को किसान संगठनों को सौंपी गई। किसानों ने अभी धरना समाप्त करने से इनकार कर दिया है। धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि आरोपियों पर एफआईआर दर्ज होने के बाद ही धरना खत्म करेंगे। आरोपियों ने करीब छह लाख रुपये का घोटाला किया है। इन सभी से छह लाख रुपये की रिकवरी कराई जाए।
विज्ञापन

बीज केंद्र पर घटिया किस्म का बीज मिलने तथा बीज रास्ते में ही गायब करने को लेकर किसान संगठनों ने 29 दिसंबर को प्रदर्शन करते हुए धरना शुरु किया था। जिसके बाद 30 दिसंबर को चंडीगढ़ से आई टीम ने इसकी जांच की। टीम ने किसान संगठनों से बातचीत की। मौके से साक्ष्य जुटाए, सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तथा आरोपियों के पक्ष भी सुने। हरियाणा बीज विकास निगम के सीनियर मार्केटिंग ऑफिसर सूर्य प्रकाश ने बताया ने बताया कि उन्होंने जांच रिपोर्ट निगम के एमडी को भेजी थी। एमडी के आदेश पर क्षेत्रीय प्रबंधक महाबीर सिंह, एएमओ वजीर सिंह, प्लांट प्रभारी सुनील गोदारा, स्टोर कीपर रामनिवास, चालक राजेश को निलंबित किया गया है। इन सभी के खिलाफ विभागीय जांच होगी। आरोपियों से रिकवरी भी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें