डिजिटल मूल्यांकन के खिलाफ सलाह पदाधिकारियों ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी य
भिवानी। स्कूल कैडर लेक्चरर एसोसिएशन हरियाणा (सलाह) का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बोर्ड अध्यक्ष के सामने उत्तर पुस्तिका के डिजिटल मूल्यांकन पर एतराज जताया और अन्य समस्याओं से संबंधित अपना मांग पत्र सौंपा और उन्हें पूर्ण करने की मांग रखी।
बोर्ड अध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल से विचार-विमर्श के बाद ज्यादातर मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गुरदीप सिंह सैनी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा व उपाध्यक्ष राजबीर धारेडू ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष से चर्चा के दौरान शिक्षकों कई अन्य प्रकार की मांग को रखा। मीटिंग में बोर्ड सचिव ज्योति मित्तल, चेयरमैन ओएसडी विनय कुमार के अलावा सलाह के प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर धारेडू, भूपेंद्र मलिक, अरुण दांगी, अनिल सैनी, रमन कुमार, शिव कुमार गोयल, देवेंद्र शर्मा, नवदीप सिंह, दीपा सहित सलाह संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।