फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: किसानों ने नारेबाजी कर किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
जींद हांसी रोड पर पंजाब सरकार का पूतला फूंकते किसान।
विज्ञापन
नारनौंद। शहर में सोमवार को भारतीय किसान नौजवान यूनियन के सदस्यों ने पंजाब सरकार की तरफ से खनौरी-सिंधु बार्डर पर धरनारत्त किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में पंजाब सरकार नारेबाजी कर रोष जताया। किसानों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष जताया। प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि शांतिपूर्वक धरना दे रहे किसानों पर इस तरह की कार्रवाई को सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान नौजवान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष बलवान लोहान, मास्टर सतबीर, जंगी लोहान, सतेंद्र सिंह, रामकुमार, जयबीर, भीरा फौजी, रमेश, सुन्दर, रविंद्र, जोगिंद्र, अजमेर, अजीत, नरेश ऊर्फ काला, संदीप नैन, आनंद, पवन कुमार आदि ने बताया कि पंजाब सरकार के साथ बैठक के बाद जैसे ही किसान नेता बाहर निकले उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के गिरफ्तार कर लिया गया। किसान पंजाब सरकार की कार्रवाई का जोरदार तरीके से जवाब देंगे। किसानों ने कहा कि पिछले 13 महीने से किसान यहां धरना दे रहे थे। किसान यहां पर धरना देने के लिए नहीं आए थे। वह अपनी मांगों को लेकर दिल्ली जाना चाहते थे। पंजाब व हरियाणा सरकार ने बार्डर बंद कर किसानों को यहां धरना देने को मजबूर किया था। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल शांतिपूर्वक तरीके से यहां धरना दे रहे थे। उनके समर्थन में हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश, उतराखंड सहित देश के कई राज्यों के किसान पहुंच रहे थे। किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की मांगों को पूरा करें। एमएसपी सहित अन्य मांगाें को लेकर किसान लंबे समय से विरोध जता रहे हैं। केंद्र सरकार इन मांगों को पूरा करना तो दूर इन पर बातचीत करने तक को तैयार नहीं है। किसान नेताओं ने गिरफ्तार साथियों की तत्काल रिहाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर नेताओं को जल्द रिहा नहीं किया गया तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी केंद्र और पंजाब सरकार की होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें