फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नहरों में पानी की किल्लत पर किसानों का एलान, कल करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रोहा/बरवाला। नहरों में पानी की कमी से फसलों और पेयजल पर पड़ रहे असर के विरोध में अखिल भारतीय किसान सभा ने आंदोलन का एलान किया है। उकलाना-बरवाला तहसील कमेटी के आह्वान पर किसान वीरवार को हिसार स्थित नहर विभाग के अधीक्षक अभियंता (एसई) कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन

किसान सभा के जिला सचिव सरबत सिंह पूनिया ने बताया कि पीएलसी पाबड़ा नहर से जुड़ी फरीदपुर माइनर में करीब दो साल से पानी नहीं छोड़ा गया है, जबकि आसपास के गांवों के किसान करीब 30 साल से इसकी मांग कर रहे हैं। नहरों में एक सप्ताह या उससे भी कम समय तक पानी आने से फसलें सूख रही हैं और ग्रामीणों व पशुओं के लिए पेयजल संकट गहरा रहा है।
इस मुद्दे पर पाबड़ा, फरीदपुर, कनोह और बालक गांवों में बैठकें की गई हैं। किसान सभा ने सभी नहरों में दो सप्ताह पानी छोड़ने और फरीदपुर माइनर में आपूर्ति शुरू करने की मांग की है। समाधान नहीं होने पर पक्का मोर्चा लगाने की चेतावनी दी है। इस दौरान तहसील प्रधान फूल सिंह, कर्मबीर जलंधरा, सचिव प्रदीप बूरा और सत्यवान रेढू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें