फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेराव में हिस्सा लेने पहुंचे उगालन के किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बास/हिसार। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से बुलाए गए मंडल आयुक्त कार्यालय के घेराव में भाग लेने पहुंचे गांव उगालन के 66 वर्षीय किसान रामचंद्र खर्ब की क्रांतिमान पार्क में हार्ट अटैक से मौत हो गई। हिसार के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

रामचंद्र खर्ब पहले दिन से ही किसान आंदोलन से जुड़े हुए थे। काफी दिनों तक टिकरी बॉर्डर पर भी सक्रिय थे। उगालन में किसान की मौत की सूचना मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। क्रांतिमान पार्क में बैठे किसानों के साथ रामचंद्र खर्ब थे। दोपहर करीब एक बजे उनकी छाती में दर्द हुआ और वहीं पर उनकी मौत हो गई।
रामचंद्र शुरू से ही किसान आंदोलन में सक्रिय रहे हैं। दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर जाते रहते थे। दो दिन पहले ही हिसार जाने के लिए वह दिल्ली के टिकरी बॉर्डर से घर आए थे। सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे उनका गांव में अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों और किसान यूनियनों के पदाधिकारी शामिल हुए। ग्रामीणों ने किसान रामचंद्र अमर रहे और आपका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा के नारे लगाए। ग्रामीणों ने किसान को शहीद का दर्जा देने की मांग की है। रामचंद्र अपने पीछे पत्नी, दो लड़के, चार लड़कियां छोड़ गए। सभी की शादी हो चुकी है। दोनों लड़के खेतीबाड़ी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें