हिसार। आदमपुर के गांव भोडिया बिश्नोईयान की ढाणी में रहने वाले 52 साल के किसान मंगतराम की मंगलवार देर रात को नहर में डूबने से मौत हो गई। बुधवार सुबह उसका शव नहर में मिला। परिजनों ने इस बारे में आदमपुर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भोड़िया बिश्नोईयान निवासी मंगतराम गांव के पास परिवार के साथ ढाणी में रहता था। वह खेतीबाड़ी का काम करता था। मंगलवार रात को वह खेतों में पानी लगाने के लिए गए था। खेतों में पानी लगाने के बाद वह देर रात घर लौट रहा था। जब वह नहर के बीच में लगे खंभे से गुजर रहा था अचानक पांव फिसलने से वह नहर में गिर गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। सुबह घर से एक किलोमीटर दूर उसका शव मिला। परिजनों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।