नारनौंद। गांव कापड़ो में शुक्रवार रात धान की फसल में पानी लगा रहे 46 वर्षीय किसान शीशपाल की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें बरवाला के नागरिक अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक की आशंका जताई गई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि होगी।
खेड़ी चोपटा पुलिस चौकी के जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि डायल-112 की टीम मौके पर पहुंच गई थी। शनिवार को हांसी के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शीशपाल परिवार में अकेले कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। संवाद