फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी प्रतियोगिता : जूनियर वर्ग में जींद ने चरखी दादरी व फरीदाबाद ने पलवल को हराया

Sun, 03 Mar 2024 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। एस्ट्रोटर्फ पर चल रही राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को जूनियर वर्ग के अलावा सीनियर वर्ग में भी मुकाबले खेले गए। जूनियर वर्ग में हुए पहले मैच में जींद ने चरखी दादरी को हराया। इसी प्रकार दूसरा मैच पलवल और फरीदाबाद के बीच खेला गया। इस मैच में फरीदाबाद ने पलवल को 1-0 से हराया। फरीदाबाद टीम की ओर से 39वें मिनट में रिद्धि ने गोल कर टीम को जीत दिलाई। तीसरा मैच यमुनानगर और अंबाला के बीच खेला गया। इस मुकाबले में यमुनानगर ने 2-0 से जीत हासिल की।
विज्ञापन

सीनियर हॉकी कोच आजाद मलिक ने बताया कि शाम को सीनियर वर्ग में भी मुकाबले खेले गए। पहले हुए मैच में सोनीपत ने कैथल को 18-0 से हराया। इसमें साक्षी राणा ने सबसे ज्यादा 5 गोल किए। दूसरे मैच में पंचकूला ने झज्जर को 6-0 से हराया। पंचकूला की ओर से 8वें, 27वें और 56वें मिनट में यशप्रीत और 12वें व 35वें मिनट में अन्नू ने गोल कर टीम को जीत दिलाई। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी प्रवीण कुमार शर्मा पहुंचे। विशिष्ट अतिथि ईश राणा, नरेंद्र जागलान ने शिरकत की। इस मौके पर अनिल डबास, अंतरराष्ट्रीय हॉकी अम्पायर आनंद दागी, विरेंद्र सिंह, संदीप दागी, मनीष कुमार, दिलबाग सिंह मलिक, हॉकी कोच रुचिका मौजूद रहीं। वहीं, बारिश के चलते काफी देर तक खिलाड़ियों को मैच खेलने के लिए इंतजार करना पड़ा।

सीनियर वर्ग में आज होंगे तीन मुकाबले
सीनियर हॉकी कोच आजाद मलिक ने बताया कि रविवार को कुल छह मैच खेले जाएंगे। इसमें तीन मैच सुबह और तीन मैच शाम को होंगे। दोपहर एक बजे सीनियर वर्ग में भिवानी और कुरुक्षेत्र के बीच मैच होगा। दोपहर ढाई बजे रोहतक और फतेहाबाद, अंतिम मैच शाम चार बजे हिसार और पानीपत के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें