फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: निबंध लेखन में आस्था, प्रश्नोत्तरी में सचिन अव्वल

Sat, 14 Nov 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। मतदाता जागरूकता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के माध्यम से विभिन्न गतिविधियां कराई गईं। निबंध लेखन प्रतियोगिता में एसडी महिला महाविद्यालय की आस्था शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी में पीएम श्री जीएसएस स्कूल पुठी मंगल खां के सचिन ने बाजी मारी।
विज्ञापन

एसडी महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी राजेश खोथ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
एसडीएम खोथ ने कहा कि लोकतंत्र की सफलता केवल चुनाव करवाने तक सीमित नहीं है बल्कि इसके लिए प्रत्येक नागरिक का जागरूक, जिम्मेदार और सक्रिय होना भी जरूरी है। मतदान प्रत्येक पात्र नागरिक का महत्वपूर्ण अधिकार होने के साथ-साथ बड़ी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने और चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

निबंध लेखन प्रतियोगिता में जीएमएसएसएस स्कूल की छात्रा छोटी दूसरे और पीएम श्री जीएसएस स्कूल पुठी मंगल खां की नैन्सी तीसरे स्थान पर रहीं। एसएलएसजीजीएस स्कूल की पूनम ने चौथा और इसी विद्यालय की चाहत ने पांचवां स्थान हासिल किया।
प्रश्नोत्तरी में पीएम श्री जीएसएस स्कूल पुठी मंगल खां की छात्रा अंजली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एसएलएसजीजीएस स्कूल के मनुज तीसरे और इसी विद्यालय की भतेरी चौथे स्थान पर रहीं। एसडी महिला महाविद्यालय की परी ने पांचवां और आस्था शर्मा ने छठा स्थान हासिल किया। वहीं जीएमएसएसएस स्कूल के गोपाल सातवें स्थान पर रहे। कार्यक्रम में चुनाव कानूनगो मुकेश बंसल और आप पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सोरखी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें