फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अग्रोहा धाम में मेला 25 को, 700 सेवादार संभालेंगे व्यवस्था

Sun, 18 Oct 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रोहा। अग्रोहा धाम में 25 अक्तूबर को वार्षिक मेला आयोजित किया जाएगा। वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने बताया कि मेले में व्यवस्था संभालने के लिए 700 सेवादारों की ड्यूटी लगाई गई है। मंदिरों में दर्शन, खान-पान, पार्किंग और चिकित्सा सुविधाओं के प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेले में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, हरियाणा के मंत्री विपुल गोयल, पंजाब के मंत्री वीरेंद्र गोयल, विधायक सावित्री जिंदल और राज्यसभा के पूर्व सदस्य सुभाष चंद्रा शामिल होंगे। कार्यक्रम के तहत सुबह पांच बजे शक्ति सरोवर में स्नान और दोपहर 12 से तीन बजे तक सम्मेलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर एनके गोयल, दीपक गर्ग, पवन गर्ग, ऋषि राज गर्ग, चूड़ियां राम गोयल, अनंत अग्रवाल, सत्यपाल अग्रवाल और अनिल सिंगला मौजूद रहे।

☰

Template
Image Attachment
Photo Manager
Social Media
Metadata
Attach Document
Translate
Backup
Agency
AI
QrCode
Attch Audio/Video
Last Version
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें