नारनौंद। दी खेड़ी लोहचब पैक्स के प्रधान, उपप्रधान का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। सभी सदस्यों की सहमति से गांव खेड़ी जालब निवासी फगूराम को प्रधान चुना गया। उपप्रधान पद पर गांव खेड़ी लोचहब निवासी साधुराम को चुना गया है। चुनाव पीठासीन अधिकारी राममूर्ति के निर्देशन में संपन्न हुआ।
नवनिर्वाचित प्रधान फगूराम ने कहा कि कार्यकाल के दौरान सभी फैसले पैक्स के हित में लिए जाएंगे। सभी कमेटी और स्टाफ सदस्यों को साथ लेकर चलेंगे और पैक्स की उन्नति के लिए काम करेंगे। चुनाव शांतिप्रिय और सर्वसम्मति से करवाया गया। चुनाव के दौरान कमेटी सदस्य भूप सिंह कापड़ो, धर्मबीर खेड़ी जालब, कुलदीप कापड़ो, कुलदीप गैबिनगर, सुमन खेड़ी जालब, ओमी, सतीश, बजे सिंह खेड़ी लोचहब आदि ने चुनाव पर अपनी सहमति जताई। इस अवसर पर भाजपा खेड़ी चौपटा मंडल अध्यक्ष महावीर श्योराण, शाखा प्रबंधक अजीत सिंह, राजेश कुमार, सरपंच युद्धवीर, सुखपाल सिंह इत्यादि मौजूद रहे।
राजकीय विद्यालय खेदड़ में शिक्षा सुधार समिति का किया गठन
हिसार। गांव खेदड़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा सुधार, स्कूल व्यवस्थाएं, सुविधाएं के लिए बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्या नमिता ने की। बैठक में विशेष तौर पर एसएमसी प्रधान रामवीर ने शिरकत की। बैठक में शिक्षा स्तर सुधारने के लिए शिक्षा सुधार समिति खेदड़ का गठन किया गया। जो गांव में शिक्षा के लिए कार्य करेगी। स्कूल में कमरों में नीचे सीलन होने के कारण बैठने की समस्या थी। जिस पर सरपंच प्रतिनिधि शमेशर सिंह ने 100 बेंच (ड्यूल डेस्क) उपलब्ध कराए व 22 पखें भी दिए। बैठक में अनिल आर्य, डाॅ. सुरेश, मा. सुभाषचन्द्र, रणदीप दलाल, मा. धूप सिंह, मा. सुरेंद्र अहलावत उपस्थित रहे।