फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दिल्ली रोड बरसाती नाले में फैक्टरी संचालक अवैध रूप से डाल रहे गंदा पानी, मिष्ठान भंडार व बैंक्वेट हॉल ने कर रखे हैं कनेक्शन

विज्ञापन
पार्षदों के साथ दिल्ली रोड बरसाती नाले का निरीक्षण करते अ​धिकारी।
विज्ञापन
हिसार। हाउस की बैठक में पास किए गए प्रस्ताव के बाद शुक्रवार को नगर निगम, बीएंडआर व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पार्षदों के साथ दिल्ली रोड बरसाती नाले का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान सामने आया कि कई फैक्टरी संचालक अवैध रूप से इस नाले में फैक्टरी का गंदा पानी डाल रहे हैं, जिनमें शहर के एक बड़े उद्योगपति की फैक्टरी भी शामिल है। यही नहीं कई मिष्ठान भंडार व बैंक्वेट हॉल ने भी नाले में अवैध रूप से कनेक्शन कर रखे हैं।
विज्ञापन

ये मिली खामियां
अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण में सामने आया है कि नगर निगम के पुराने नाले में जिंदल पुल के पास से इंडस्ट्रीज के डिस्पोजल का अवैध पानी लगातार आ रहा है। साथ ही सड़क पर लगते कुछ मैरिज पैलेस और मिठाई की दुकानों का गंदा पानी व सीवर कनेक्शन इसी नाले में अवैध रूप से जोड़ रखे हैं। इस वजह से बरसाती नाले में बिना बारिश के भी पानी भरा रहता है। जिंदल पुल से पिरामिड होटल तक बने नाले जगह-जगह हुए अवैध कनेक्शनों के मलबे के कारण पानी धीरे-धीरे चल रहा है। पिरामिड होटल के बाद जिंदल चौक तक आरसीसी का नाला नगर निगम का है, उसमें भी अवैध कनेक्शनों के मलबे के कारण रुकावट है।
ये किया फैसला
इस दौरान फैसला किया गया कि सबसे पहले नाले में बिना बारिश के भी आ रहे अवैध पानी को रोका जाए। नाले में हुए अवैध सीवर या घरेलू कनेक्शनों को बंद किया जाए। इसे लेकर जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से सर्वे करवाकर इन अवैध कनेक्शनों को बंद करवाने के लिए नोटिस दिए जाएंगे। पिरामिड होटल से जिंदल चौक तक अंडर ग्राउंड बने हुए नगर निगम के पुराने नाले पर निगम इंस्पेक्शन चैंबर बनवाएगा ताकि मशीन से नाले की सफाई करवाई जा सके। बीएंडआर जिंदल पुल से पिरामिड होटल तक नाले के कवर की रिपेयर करवाएगा। अवैध कनेक्शनों के बंद हो जाने व अंडर ग्राउंड नाले के ऊपर इंस्पेक्शन चेंबर बन जाने के बाद बीएंडआर जिंदल चौक से पिरामिड होटल तक और नगर निगम पिरामिड होटल से जिंदल चौक तक नाले की सफाई करवाएगा। तीनों विभागों 15 जून तक यह कार्य पूरा करवाएंगे। इसके बाद यह नाला जन स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित कर दिया जाएगा। इसके अलावा एचएसआईडीसी व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भी बरसाती नाले में अवैध रूप से इंडस्ट्रीज, मैरिज पैलेस व दुकानों से आ रहे गंदे पानी को रोकने के लिए कार्रवाई करेगा। साथ ही पार्षदों ने गुरुद्वारा रोड पर बंद पड़े नाले को चेक करके आईटीआई चौक तक जनस्वास्थ्य विभाग को जोड़ने के लिए कहा गया। इस अवसर पर एसडीओ दलबीर राठी, एसडीओ गिरिश, एसडीओ संदीप बेनीवाल, पार्षद जगमोहन मित्तल व कैप्टन नरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें