फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एचएयू में गर्ल्स हॉस्टल में सुविधाएं बंद, छात्रों का पैदल मार्च कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 28 Jun 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। एचएयू के छात्रों ने शुक्रवार को पैदल मार्च निकालकर सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार रोष प्रकट किया। छात्रनेता हरिकेश ढांडा ने बताया कि गुरुवार रात को ही एचएयू के गर्ल्स हॉस्टल में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने खाने और पानी की सुविधा बंद कर दी।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि कुलपति (वीसी) तानाशाही की सारी हदें पार कर रहे हैं और सरकार छात्रों पर अत्याचार करके उन्हें दबाना चाहती है।
ढांडा ने कहा कि हम डरने वाले नहीं हैं और हर हाल में न्याय लेकर रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि इस सरकार में छात्र पूरी तरह असुरक्षित हैं, और अगर जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो अब तक बात वीसी को हटाने की थी, लेकिन आने वाले समय में हम इस छात्र विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भी मजबूर होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें