एक साल के लिए होगी नियुक्ति
शिक्षक की नियुक्ति एक साल के लिए होगी। इस दौरान अगर वर्कलोड 50 प्रतिशत से कम रहता है तो उसे विभाग के निर्देशानुसार तुरंत रिलीव करना होगा। एक्सटेंशन लेक्चरर के लिए एक समय में एक पद के लिए चार अभ्यर्थियों का चयन होगा, जिनमें से शेष तीन को वेटिंग में रखा जाएगा।
उच्चतर शिक्षा विभाग से लेनी होगी परमिशन
उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से जारी पत्र में लिखा गया है कि कॉलेज में विषय का वर्क लोड होने पर ही एक्सटेंशन लेक्चरर की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए पहले कॉलेज को अप्रूवल के लिए हायर एजुकेशन को पत्र लिखना होगा। अप्रूवल मिलने के बाद पद के लिए दो न्यूज पेपर में विज्ञापन देना होगा। इसके बाद कमेटी का गठन होगा और इंटरव्यू लेने के बाद शिक्षक का चयन किया जाएगा। इस कमेटी में कॉलेज प्राचार्य, विभाग का डीएन और विषय का एक्सपर्ट शिक्षक शामिल होगा।
पीएचडी या नेट जरूरी
कॉलेज में एक्सटेंशन लेक्चरर के लिए 2020 से पहले की पीएचडी होनी जरूरी है। इसके अलावा पीएचडी और नेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी कॉलेज में एक्सटेंशन लेक्चरर के लिए अप्लाई कर सकता है।