फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गो तस्करी का पर्दाफाश, 5 गोवंश बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। गोपुत्र सेना ने शनिवार रात को गो तस्करी का खुलासा करते हुए पांच गोवंश से भरी एक गाड़ी पकड़ी। संगठन के मुताबिक रात के अंधेरे में गो तस्करी की जा रही थी। गाड़ी के चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन

गोपुत्र सेना के जिला उपाध्यक्ष अनिल सैनी ने बताया कि उनकी टीम सिसाय पुल पर तैनात थी तभी संदिग्ध एक पिकअप गाड़ी दिखाई दी। सूचना पर तिकोना पार्क के पुलिस नाके ने गाड़ी को रोका। तिरपाल हटाने पर गाड़ी में 4 गाय और 1 बैल ठूंस-ठूंस कर पाए गए। पुलिस की मौजूदगी में गोवंश को हरियाणा गोशाला में सुरक्षित पहुंचाया गया। गाड़ी चालक, दिल्ली निवासी दीपक पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें