फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: लोहे के पाइपों को कांटे पर तौलते समय कबाड़ी की दुकान में विस्फोट, दो घायल

विज्ञापन
हिसार ऋ​षिनगर में मौके पर पहुंची पुलिस टीम व बम निरोधक दस्ता जांच करते हुए। संवाद
विज्ञापन
हिसार। ऋषि नगर में कबाड़ की दुकान पर दोनों तरफ से बंद पाइप को कांटे पर तौलते समय उसमें जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे सिरसा रोड की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का श्रीचंद और एक अन्य युवक लक्की घायल हो गए। श्रीचंद की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सिटी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के करीब पांच घंटे बाद बम निरोधक दस्ता टीम माैके पहुंची। एरिया को सील कर दुकान की जांच की।दुकान से कुछ सामान को जब्त कर अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन

दुकान मालिक सुशील ने बताया कि सिरसा रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी श्रीचंद कबाड़ खरीदने का काम करता है। सोमवार को वह लोहे के पाइप, मोटरसाइकिल के साइलेंसर सहित लोहे का कबाड़ खरीद कर लाया था। दोपहर करीब 12 बजे वह खरीदे गए कबाड़ को बैग में डालकर उसे कांटे पर तौल रहा था। उसने तौलने के लिए बैग को रखा तो उसमें अचानक से धमाका हो गया, जिसमें श्रीचंद व लक्की घायल हो गए।
दोपहर करीब 1.15 बजे कार में दोनों घायल युवकों को सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। सुशील ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ वह दुकान पर नहीं थे। उन्होंने बाद में आकर सीसीटीवी फुटेज देखी तो पूरी घटना की जानकारी मिली। शाम करीब 6 बजे बाद सिटी थाना प्रभारी मोहम्मद रफीक, बम निरोधक दस्ता, डायल 112 टीम और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीमों ने बारीकी से मौके का मुआयना किया। बम निरोधक दस्ते ने मौके से कुछ सामान कब्जे में लिया। टीम छानबीन कर रही है। सिटी थाना पुलिस की मामले को लेकर जांच जारी है। मामले के जांच अधिकारी मनमोहन ने बताया कि बम विस्फोट निरोधक दस्ता की टीम ने पूरे एरिया की जांच कर ली है। संदिग्ध सामान को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

तीन घंटे तक सड़क बंद रही
सुरक्षा के लिहाज से पुलिस टीम ने करीब तीन घंटे तक एरिया में बारीकी से निरीक्षण किया। दुकान के आसपास गली के एरिया को ब्लॉक किया गया। करीब 10 से अधिक लोगों की इस टीम ने पहले मशीन से जांच की। इसके बाद जिस तरह का पाइप फटा था उस तरह के संदिग्ध पाइप व लोहे के अन्य आइटम की जांच की। उन्हें एक बैग में डालकर अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें