फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नशाखोरी से होने वाले शारीरिक, मानसिक और आर्थिक नुकसान बताए

विज्ञापन
हिसार के पॉलीटेक्निक कॉलेज में नशामुक्ति का आह्वान करते जिला सुकून काउंसलर राहुल शर्मा। 
विज्ञापन
हिसार। नशामुक्त भारत अभियान के तहत मंगलवार को गुरु दक्ष गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में कार्यक्रम हुआ। इसमें जिला नागरिक अस्पताल के जिला सुकून काउंसलर एवं नशा मुक्त भारत अभियान के मास्टर वालंटियर राहुल शर्मा ने युवाओं को नशाखोरी से होने वाले शारीरिक, मानसिक और आर्थिक नुकसान बताए।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि जीवन में स्वयं नशा न करने का संकल्प लें। नशाग्रस्त लोगों को इलाज के लिए प्रेरित करें। एक व्यक्ति का नशा छुड़वाना उसके पूरे परिवार को जीवनदान देने के समान है। समाज कल्याण विभाग से धर्मवीर पानू और कॉलेज के शिक्षकों ने भी युवाओं को नशा न करने की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग से महेंद्र लखन, राकेश धवन, कॉलेज से डॉ. मुकेश बंसल, अमित सावरिया, सुरेंद्र सोनी, दिनेश नैन, सोनिका, प्रतिभा शर्मा, परवीन पन्नू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें