फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अग्रोहा टीले की खोदाई शुरू, पहले दिन दो से तीन इंच की खुदाई की

Thu, 13 Mar 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
अग्रोहा में प्राचीन टीले की खोदाई करती टीम और निरीक्षण करते अ​धिकारी।
विज्ञापन
फोटो: एचआई 80 और 81
विज्ञापन


सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक चला खोदाई का कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रोहा (हिसार)। पुरातत्व स्थल अग्रोहा के टीले की खोदाई का कार्य बुधवार सुबह नारियल फोड़कर व भूमि पूजन कर शुरू कर दिया गया है। उपनिदेशक पुरातत्व विभाग हरियाणा बनानी भट्टाचार्य के निर्देशन में अग्रोहा टीले के उत्खनन का कार्य किया जा रहा है। जानकारी देते हुए उपनिदेशक बनानी भट्टाचार्य ने बताया कि टीम में शामिल अधिकारी स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि अग्रोहा स्थल पर पुरातत्व विभाग की टीम पहुंची थी और पहले तीन दिनों तक सफाई कार्य किया था। मंगलवार को अग्रोहा टीले पर पुरातत्व विभाग की टीम ने निरीक्षण कर निशानदेही की। इसके बाद बुधवार सुबह टीले की खुदाई का कार्य शुरू किया गया। वहीं, टीले की इस साइट पर पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने तीन वाटर प्रूफ टेंट लगाए हैं। उपनिदेशक बनानी भट्टाचार्य ने बताया कि उत्खनन स्थल पर निशानदेही कर 10 बाई 10 मीटर के आठ ट्रेंच बने हुए हैं। पहले दिन 10 बाई 10 ट्रेंच में करीब दो से तीन इंच की की खुदाई की गई है। इस दौरान बनानी भट्टाचार्य ने बताया कि उत्खनन कार्य बिना किसी मशीनरी के फावड़ा, गैती आदि से साइंटिफिक डीक्रेशन से हिसाब से किया जाएगा जो बहुत ही धीमी गति से चलेगा। स्थल पर खुदाई पर लगी 15 सदस्य टीम ने सुबह आठ बजे कार्य शुरू कर दिया और शाम छह बजे तक कार्य चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें