फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हिसार मिलिट्री स्टेशन में कल होगी भूतपूर्व सैनिकों की रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और वीर माताओं से संवाद स्थापित करने तथा उनके योगदान का सम्मान करने के उद्देश्य से हिसार मिलिट्री स्टेशन में 29 नवंबर को भूतपूर्व सैनिक रैली आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

सूचना विभाग के अनुसार यह रैली पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की सेवा, समर्पण और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए समर्पित है। कार्यक्रम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की भावना को और मजबूत करेगा तथा सामूहिक जिम्मेदारी, परस्पर सहयोग और सैन्य–सिविल प्रशासन के बीच समन्वय को बढ़ावा देगा।
रैली में हरियाणा के 10 जिलों हिसार, जींद, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के वेटरंस को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान कई कल्याणकारी गतिविधियां, सम्मान समारोह और संबंधित सेवाएं प्रदान की जाएंगी। रैली में सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान के जीओसी प्रभारी लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह, वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, वेटरन संगठनों के प्रतिनिधि और सिविल समाज के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें