फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नगर निगम चुनाव के लिए कार्यालय पहुंचीं ईवीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम चुनाव को लेकर निगम कार्यालय में ईवीएम पहुंच गई हैं। फिलहाल ईवीएम को सुरक्षित जगह रखवा दिया गया है। अब आदेश मिलने के बाद ही इन ईवीएम को रिसेट कर तैयार किया जाएगा। हालांकि अभी तक चुनाव की तिथि की घोषणा नहीं की गई है। निगम अधिकारियों की मानें तो वार्डबंदी का नोटिफिकेशन होने के बाद ही वोटर लिस्ट तैयार होगी। विधानसभा वोटर लिस्ट के आधार पर ही नगर निगम चुनाव की वोटर लिस्ट तैयार की जाएगी। वहीं वार्डों व मेयर के आरक्षण का ड्रा भी अभी होना बाकी है।
विज्ञापन

उधर, निगम चुनाव की सरगर्मियां तेज होने के साथ ही चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग निगम कार्यालय में पूछताछ के लिए पहुंचने लगे हैं। ज्यादातर लोग वार्डबंदी के बारे में पूछताछ कर रहे हैं कि उनके वार्ड में कौन-कौन सा एरिया आता है। इस पर अधिकारी उन्हें जवाब दे रहे हैं कि अभी फाइनल वार्डबंदी का नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें