फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी : आशुतोष

Wed, 05 Aug 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी कोर्ट परिसर में पौधे वितरित करते हुए एसडीजेएम आशुतोष। प्रशासन
विज्ञापन
हांसी। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित विषय नहीं है। यह प्रत्येक नागरिक की नैतिक, सामाजिक एवं संवैधानिक जिम्मेदारी है। यह बात एसडीजेएम-सह-अध्यक्ष एवं उप-मंडल विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष आशुतोष ने सर्वोच्च न्यायालय के राष्ट्रव्यापी पौधरोपण अभियान के अंतर्गत उप-मंडल विधिक सेवा समिति (एसडीएलएससी) की तरफ से मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं संतुलित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।
अभियान के तहत विभिन्न राजकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों व ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 1,500 फलदार एवं छायादार पौधों का वितरण एवं रोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों, ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं व अधिकार मित्रों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

उप-मंडल विधिक सेवा समिति से जुड़े पैनल अधिवक्ताओं एवं अधिकार मित्रों ने विभिन्न राजकीय विद्यालयों और महाविद्यालयों का दौरा कर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों में भी अभियान चलाकर ग्रामीणों, महिलाओं एवं युवाओं को पौधे वितरित किए गए। अधिकार मित्रों ने ग्रामीणों को गांवों को हरा-भरा बनाने, सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण करने व लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें