हिसार। ऑटो मार्केट के व्यापारियों के साथ बैठक करते मेयर प्रवीण पोपली।
हिसार। ऑटो मार्केट में व्यवस्था बनाने, स्वच्छता को लेकर मेयर प्रवीण पोपली ने वीरवार को अधिकारियों सहित ऑटो मार्केट के व्यापारी व मिस्त्रियों के साथ बैठक की। इस दौरान मेयर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिस प्रकार दिल्ली रोड से अतिक्रमण हटाया गया है, उसी तर्ज पर ऑटो मार्केट से अतिक्रमण हटाने का महा अभियान 10 नवंबर से चलेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी और मिस्त्री स्वयं अपना अतिक्रमण पूर्णता हटा ले अन्यथा नगर निगम इस पर कार्रवाई करते हुए सामान जब्त करेगा। ऑटो मार्केट से अभियान के दौरान जो सामान उठाया जाएगा वह वापस नहीं किया जाएगा। मेयर ने कहा कि ऑटो मार्केट से पूर्णता अतिक्रमण हटाकर और सफाई व्यवस्था करके मार्केट का स्वरूप बदला जाएगा। इस अवसर पर निगमायुक्त नीरज ने कहा कि अतिक्रमण के समय नगर निगम की टीम के साथ कोई दुर्व्यवहार न करें अन्यथा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
स्वच्छता नियम तोड़ने पर 5 काटे चालान
हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत निगम की स्वच्छता शाखा ने वीरवार को निरीक्षण के दौरान स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने पर 5 लोगों के चालान किए। आजाद नगर में सीटीएल प्रदीप जाखड़ व तकनीकी एक्सपर्ट जसबीर कुंडू ने डस्टबिन प्रयोग न करने, खुले में कचरा डालने और सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग करने पर 4 दुकानदारों के चालान किए। वहीं एएसआई विजेता ने खुले में कचरा डालने व सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने पर एक दुकानदार पर जुर्माना लगाया।