फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 6 पटवारियों के निलंबन पर भड़के कर्मचारी, पैदल रोष मार्च निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पटवारियों ने छह साथी कर्मचारियों को निलंबित करने के विरोध में सोमवार को रोष जताया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गेट नंबर-4 से लघु सचिवालय तक पैदल मार्च निकाला। लघु सचिवालय गेट पर नगराधीश हरिराम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर निलंबन रद्द करने की मांग की गई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि निलंबित पटवारियों को बहाल नहीं किया गया तो प्रदेश में आंदोलन तेज किया जाएगा। तकनीकी समस्याओं का समाधान कर निष्पक्ष जांच कराई जाए।
द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के पदाधिकारी बलवीर ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से 6 पटवारियों का निलंबन गलत तरीके से किया गया है। ऐसा करना कर्मचारियों के साथ अन्याय है। क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसल खराबा सत्यापन से जुड़ीं तकनीकी समस्याओं और पोर्टल की खामियों का दोष पटवारियों पर मढ़ा गया है। प्रदेश में लगभग 31 लाख किसानों के फसल खराबे के सत्यापन का भारी दबाव पटवारियों पर है। कई क्षेत्रों में एक पटवारी 8 से 10 सर्कल का कार्यभार संभाल रहा है। ऐसे में तकनीकी त्रुटियों को आधार बनाकर निलंबन करना अनुचित है।
विज्ञापन

पोर्टल की खामियों का समाधान किए बिना ही जल्दबाजी में सत्यापन का काम पूरा करने का दबाव बनाया गया। कई स्थानों पर नेटवर्क की समस्या, स्टाफ की कमी और अन्य तकनीकी बाधाओं के कारण समय पर डाटा अपडेट करना संभव नहीं था। अधिकारियों की ओर से पटवारियों पर एकतरफा कार्रवाई की गई। इससे उनका मनोबल प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें