फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एसडीएम ने पद संभालते ही कर्मचारियों के जींस पहनकर आने पर लगाई रोक

Wed, 25 Dec 2024 08:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नवनियुक्त एसडीएम ज्योति मित्तल ने मंगलवार को पदभार संभालने के पहले ही दिन कर्मचारियों के जींस पहनकर ऑफिस आने पर रोक लगा दी। इस संबंध में उन्होंने लिखित आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

एसडीएम ने जींस पहनकर आए कुछ कर्मचारियों को टोका भी और बुधवार से फॉर्मल ड्रेस में आने के निर्देश दिए। उन्होंने आदेश पत्र में लिखा कि कार्यालय में कार्यरत सभी अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी के दौरान फॉर्मल ड्रेस पहनकर आएं। कोई भी जींस व अन्य परिधान पहनकर नहीं आएगा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी निर्धारित वर्दी पहनकर आएंगे। सभी कर्मचारी आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।
आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से हल होगा
एसडीएम ने पदभार संभालने के बाद कहा कि क्षेत्र और आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाएगा। विकास पर उनका फोकस रहेगा। उन्होंने उपमंडल के विकास व प्रशासनिक कार्यों को कुशलतापूर्वक आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इसके साथ ही अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया और सभी विभागों के समन्वय से विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया। एसडीएम ज्योति मित्तल इसराना से स्थानांतरित होकर आईं हैं। इससे पहले वे नगराधीश रोहतक, हिसार में जिला परिषद की अतिरिक्त सीईओ, खरखौदा व गुहला चीका में एसडीएम, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की पहली महिला सचिव व चिकित्सा शिक्षा अनुसंधान विभाग पंचकूला में संयुक्त निदेशक जैसे पद संभाल चुकी हैं।
विज्ञापन

पहले भी जारी हो चुके हैं ड्रेस संबंधी आदेश
इससे पहले हिसार नगर निगम की आयुक्त वैशाली शर्मा ने भी कर्मचारियों के लिए ड्रेस संबंधी इसी तरह के आदेश जारी किए थे। उनके आदेश काफी हद तक लागू भी हुए थे पर तबादले के बाद कर्मचारियों ने फिर से मनचाही ड्रेस पहननी शुरू कर दी। बीते वर्ष सीटीएम ने भी ड्रेस संबंधी इसी तरह के आदेश दिए थे।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें