फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एकजुटता पर दिया जोर, वीरेंद्र उझाना बने रहेंगे प्रधान

विज्ञापन
बास क्षेत्र के गांव बडाला में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते खाप के सदस्य।
विज्ञापन
बास (हांसी)। गांव बडाला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रविवार को राष्ट्रीय सर्वजातीय सिंहमार खाप की बैठक आयोजित की गई। इसमें तय हुआ कि वीरेंद्र उझाना खाप के प्रधान बने रहेंगे जबकि कमेटी का पुनर्गठन कर सदस्यों को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बुसाना के सरपंच जागेराम ने खाप की एकजुटता पर जोर दिया। संगठन को मजबूत करने के लिए खाप की कमेटी का पुनर्गठन भी किया गया।
विज्ञापन


उझाना ने कहा कि संगठन समाज के हित में कार्य करता रहेगा और सभी सदस्यों को साथ लेकर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को भी खाप से जोड़कर सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा दिया जाएगा। बैठक के दौरान खाप के विस्तार, सामाजिक एकता और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि खाप समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करने और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इस दौरान ग्रामीणों ने किसान नेता धर्मपाल बडाला, नफे सिंह, वजीर सिंह, विजेंद्र मास्टर, जोग बडाला, सुदेश मेंबर, राजपाल सिहमार, अंकित दिल्लू कोच आदि का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

नई कमेटी मेंब इनको मिली जिम्मेदारी :
नई कमेटी में डॉ. दिलीप सिंह कुंभाखेड़ा को संस्थापक बनाया गया। रणबीर बुसाना, अनिल भाता, सतपाल वारना उपप्रधान चुने गए। धर्मपाल ढूंढवा महासचिव बने जबकि सुभाष इंदवड़ी को कुरुक्षेत्र का जिला प्रभारी बनाया गया है। मदन सरपंच पंजाब प्रभारी, कैप्टन इंद्र बालू कैथल जिला प्रभारी, उदयवीर बड़छप्पर हांसी जिला प्रभारी, कर्ण सिंह छेन हिसार जिला प्रभारी बने। संगठन में अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की गईं, जिनमें राजसिंह सलाहकार, सुरेंद्र उझाना सचिव, रलदू खरल सहायक नियुक्त किए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें