फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिस्टम फेल होने से उपभोक्ताओं को दिन भर सहने पड़े अघोषित कट

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उमस भरी गर्मी और अघोषित बिजली कट ने मंगलवार को शहरवासियों को बेहाल कर दिया। सिस्टम की खामियों के कारण सेक्टर वासियों को सबसे अधिक कट सहने पड़े। केबल कटने और फॉल्ट आने से कई जगहों पर 7 से 8 घंटे बत्ती गुल रही।
विज्ञापन

वहीं, बिजली निगम की ओर से आरडब्ल्यूए के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुपों में उपभोक्ता बार-बार यही पूछते रहे बिजली कब आएगी। उपभोक्ताओं ने निगम के ढांचे को जर्जर करा दिया। करीब 50 हजार से अधिक आबादी को परेशानी सहनी पड़ी।
उमस भरी गर्मी के चलते बिजली की मांग फिर से बढ़ गई है। मंगलवार को बिजली की डिमांड करीब 93 लाख तक पहुंच गई है। 6 अगस्त को 85.57 लाख यूनिट की मांग थी। 7 अगस्त को यह 91 लाख यूनिट रही। बिजली गुल होने से अर्बन एस्टेट टू, सूर्य नगर, डीसी कॉलोनी, एमसी कॉलोनी, सेक्टर 16-17, सेक्टर 13, सेक्टर 13 पी, विश्वासपुरम कॉलोनी, तोशाम रोड के उपभोक्ताओं को बिजली कट सहने पड़े। सबसे अधिक कटौती अर्बन एस्टेट टू में 7 से 8 घंटे तक रही। सेक्टर-13, 13 पी, सेक्टर 16-17 में दोपहर 12 बजे से बिजली गुल होने लगी। रात दस बजे तक बार-बार कट लगते रहे। उपभोक्ता बिजली निगम को अपनी शिकायत दर्ज कराते रहे। निगम के कर्मी जल्द आपूर्ति बहाली का भरोसा देते रहे।
विज्ञापन

33 केवी सब स्टेशन में आया फॉल्ट
बिजली निगम के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 13 के 33 केवी पावर हाउस में फॉल्ट आ गया। जिस कारण उपभोक्ताओं को बिजली कटौती सहनी पड़ी। उपभोक्ताओं को दूसरे फीडरों से थोड़े थोड़े समय के लिए आपूर्ति दी गई। लो वोल्टेज की समस्या भी उपभोक्ताओं को सहनी पड़ी।
विद्युत नगर के पास कटी केबल
विद्युत नगर के पास पेयजल लाइन डालने का काम चल रहा है। जेसीबी से खोदाई के दौरान यहां से गुजर रही अंडर ग्राउंड केबल कटने से अर्बन एस्टेट, डीसी कॉलोनी, एमसी कॉलोनी, सूर्य नगर के उपभोक्ताओं को बिजली कट झेलने पड़े।
बिजली की डिमांड का ब्योरा
अर्ध शहरी फीडर : 9.72 लाख यूनिट
ग्रामीण फीडर : 33.03 लाख यूनिट
अर्बन फीडर : 28.04 लाख यूनिट
इंडस्ट्रीयल फीडर : 22.38 लाख यूनिट
कुल 93.17 यूनिट
मंगलवार को तकनीकी खराबी के कारण कुछ जगह बिजली कट लगे थे। उपभोक्ताओं को दूसरे फीडरों से आपूर्ति देने का प्रयास किया गया। उपभोक्ताओं की समस्याओं का तत्परता से समाधान करने में कर्मी देर रात तक जुटे रहते हैं। - एसएस राय, अधीक्षक अभियंता, डीएचबीवीएन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें