फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मांगे पूरी न होने पर बिजली निगम के कर्मचारी आज से बंद रखेंगे काम

विज्ञापन
हांसी एक्सईएन कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे बिजली निगम के कर्मचारी। 
विज्ञापन
हांसी। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन ने मांगे पूरी न होने पर वीरवार से मांगें पूरी होने तक काम बंद करने व पूरा दिन धरना करने का फैसला लिया है। यूनियन का कहना है उनके मुद्दों को अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। ऐसे में जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती तब तक काम बंद रहेगा। काम बंद होने से बिजली से संबंधित शिकायतें व बिजली निगम कार्यालय में होने वाले काम प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

यूनियन की विरोध गेट मीटिंग कार्यकारी अभियंता के कार्यालय के सामने लगातार छठे दिन भी जारी रही। मीटिंग की अध्यक्षता यूनिट प्रधान सुरेंद्र हुड्डा ने की व संचालन यूनिट सचिव जोनी कुमार ने किया। प्रदर्शन में कर्मचारियों ने निगम मैनेजमेंट व कार्यकारी अभियंता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मीटिंग को संबोधित करते हुए यूनिट प्रधान सुरेंद्र हुड्डा बताया गया कि कर्मचारियों की मांगों को समाधान नहीं करना चाहते। बल्कि अड़ियल रवैया अपनाते हुए जानबूझकर कर्मचारियों को आंदोलन के लिए उकसा रहे हैं। कर्मचारियों के कामों को लेकर पिछले दो महीनों से कार्यकारी अभियंता को अवगत करवाया जा रहा था, लेकिन अधिकारी की तरफ से यूनियन की अनदेखी की जा रही थी। यूनियन के मांग पत्र पर भी कोई कार्रवाई अधिकारी की तरफ से नहीं की जा रही हैं। मंगलवार को यूनियन का शीर्ष नेतृत्व भी कार्यकारी अभियंता से मिला था, लेकिन इस दौरान भी कोई बात सिरे नहीं चढ़ी। इसके चलते यूनियन ने वीरवार से सभी कार्य बंद करने का फैसला किया है। यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि लोगों को होने वाले असुविधा की तमाम जिम्मेवारी निगम मैनेजमेंट या एक्सईएन की होगी। बैठक में सतीश शर्मा वरिष्ठ उप प्रधान, अमीर चंद्र जांगड़ा, सुनील यादव खजांची, शयामपाल, रंजीत सैनी राजेश सैनी, अनिल चौहान, अमरजीत यादव व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें