फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 1.43 करोड़ यूनिट तक पहुंची बिजली की खपत, सीजन में सबसे ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उमस भरी चिपचिपी गर्मी के बीच जिले में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। पिछले चार दिनों में बिजली की खपत करीब 14 लाख यूनिट बढ़कर 30 जून को 1.43 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई, जो इस सीजन का नया रिकॉर्ड है। मांग बढ़ने के दबाव के चलते बुधवार को 33 केवी क्षमता के सात सब-स्टेशन और फीडर ब्रेकडाउन हो गए, जिससे कई क्षेत्रों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन




कूलर और पंखों से राहत नहीं मिलने के कारण लोग बड़ी संख्या में एसी का उपयोग कर रहे हैं, जिससे घरेलू क्षेत्र में बिजली खपत तेजी से बढ़ी है। बुधवार को उमरा फीडर करीब चार घंटे तक बंद रहा। बिजली का खंभा गिरने से आए ब्रेकडाउन के कारण मय्यड़ और भगाना गांव में चार घंटे तक बिजली गुल रही।



हांसी की दयाल सिंह कॉलोनी का फीडर भी इसी कारण ठप हो गया, जिससे शहरी क्षेत्र में करीब पौने तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। आर्यनगर स्थित 132 केवी सब-स्टेशन में जंपर उड़ने से आर्यनगर, टोकस, पातन सहित आसपास के क्षेत्रों में करीब पांच घंटे बिजली नहीं रही।
विज्ञापन




इसके अलावा गावड़ और मसूदपुर के 33 केवी सब-स्टेशन भी जंपर उड़ने के कारण बंद हो गए, जिससे उनसे जुड़े छह गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। शहरी क्षेत्रों में लोड संतुलित रखने के लिए दो से तीन घंटे के अंतराल पर बिजली कट भी लगाए गए।
विज्ञापन




बिजली खपत का रिकॉर्ड

तारीख
बिजली खपत

25 जून
1.11 करोड़ यूनिट

26 जून
1.24 करोड़ यूनिट

27 जून
1.23 करोड़ यूनिट

28 जून
1.28 करोड़ यूनिट

29 जून
1.32 करोड़ यूनिट

30 जून
1.43 करोड़ यूनिट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें