फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चुनाव का शेड्यूल फाइनल नहीं, नगर निगम को 1500 ईवीएम सुरक्षा में लेने के मिले निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम चुनाव को लेकर अभी शेड्यूल फाइनल नहीं हुआ है, मगर चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। चुनाव के लिए नगर निगम को 1500 ईवीएम मिलेंगी, जिसमें 1500 बैलेट व 1500 कंट्रोल यूनिट होंगी। मुख्यालय की तरफ से इसे बारे में निगम प्रशासन को पत्र जारी किया गया है। इस पत्र में निगम प्रशासन को निर्वाचन कार्यालय से ईवीएम लेकर अपने अधीन रखने के निर्देश आए हैं। निगम अधिकारियों ने बुधवार को मशीनों के लिए सुरक्षा जगह के चयन के लिए निगम कार्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बता दें कि इस बार निगम चुनाव को लेकर निगम अधिकारियों की तरफ से वार्डबंदी को लेकर सर्वे करवाया गया था। इस दौरान परिवार पहचान पत्र के आधार पर शहर की जनसंख्या 3.26 लाख मिली थी। सर्वे में कोई नया वार्ड नहीं बनाया। यह सर्वे रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जा चुकी है। अब सरकार ने जल्द चुनाव करवाने के संकेत दिए हैं और इसके मद्देनजर सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
ये औपचारिकताएं बाकी
अभी प्रदेश सरकार की तरफ से नगर निगम एरिया की फाइनल वार्डबंदी का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। इसके अलावा अभी वोटर लिस्ट तैयार करनी अभी बाकी है। साथ ही वार्डों व मेयर के आरक्षण का ड्रा भी अभी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बीसी-बी की एक सीट होगी आरक्षित
इस बार चुनाव में बीसी-बी के लिए भी एक सीट आरक्षित होगी। इसे लेकर मुख्यालय ने निगम प्रशासन से बीसी-बी की जनसंख्या का डाटा मांगा था। निगम की तरफ से भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार शहर में बीसी-बी की आबादी 36 हजार है। चूंकि बीसी-बी के लिए 5 प्रतिशत सीट आरक्षित की गई है तो इस हिसाब से एक सीट बीसी-बी के लिए आरक्षित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें