फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 1-4 की कार्यकारिणी का चुनाव 25 को

Mon, 05 May 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 1-4 की आम सभा की बैठक सेक्टर के शॉपिंग कॉम्पलेक्स की पार्किंग में रविवार को संपन्न हुई। बैठक में नई कार्यकारिणी के चुनावों के लिए 25 मई की तारीख निर्धारित की गई। चुनाव के लिए रिटायर्ड लेखा अधिकारी रोहताश भारद्वाज को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधान दीपक सूरा व महासचिव सलाऊदीन कागदाना ने वर्तमान कार्यकारिणी की तीन सालों की प्रगति रिपोर्ट व लेखाजोखा सभी सेक्टरवासियों के सामने प्रस्तुत किया। आम सभा में एसोसिएशन की तरफ से सेक्टर 1-4 व साथ लगते अन्य सेक्टरों व कॉलोनियों के मुख्य मार्गों पर ग्रीन ग्लोबल के अंतर्गत पर्यावरण सरंक्षण व हरियाली से संबंधित बेहतरीन काम करने वाले मास्टर हरिसिंह व उनकी टीम को उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

पूर्व विधायक के बेटे रणधीर कुंडू के निधन पर जताया शोक

हिसार। पूर्व विधायक स्व. मनफूल सिंह के बड़े बेटे रणधीर सिंह कुंडू के निधन पर शोक जताने के लिए रविवार को पूर्व सीपीएस राव दान सिंह, पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक बलराज कुंडू, वीर सिंह दलाल, विजय कौशिक सहित राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी पहुंचे। पूर्व सीपीएस राव दान सिंह ने कहा कि रणधीर सिंह कुंडू के साथ उनका पारिवारिक रिश्ता रहा है। उनका निधन उनके लिए एक निजी क्षति है। बता दें कि 27 अप्रैल को रणधीर का निधन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें