फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जगदीश कॉलोनी में संदिग्ध हालात में बुजुर्ग महिला की मौत, रविवार को होगा पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। जगदीश कॉलोनी में शनिवार को 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला फूलावंती का शव संदिग्ध हालात में उनके घर पर मिला। मामले में परिजनों ने शव पोस्टमार्टम करवाने की मांग की है। पोस्टमार्टम रविवार को किया जाएगा। शाम करीब चार बजे इसकी सूचना सिटी थाना पुलिस व डायल 112 को दी गई थी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गहनता से घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत एकत्रित किए। मृतक बुजुर्ग महिला की बेटी सुनीता का आरोप है कि उनकी मां की हत्या हुई है। उनके अनुसार उनकी मां का शव चारपाई से नीचे पड़ा हुआ था। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर खून भी बिखरा पड़ा था। निरीक्षण के बाद सिटी थाना पुलिस ने शव को हांसी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। सिटी थाना एसएचओ सुखजीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। उन्हाेंने बताया कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें