फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस लेने में तकलीफ और किडनी ग्रस्त बुजुर्ग की कोरोना से मौत, 54 नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में 39 दिन बाद कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को एक बुजुर्ग की मौत और 54 नए केस मिलने की पुष्टि हुई। बुजुर्ग मरीज को सांस लेने में तकलीफ होने पर रविवार उपचार के लिए दाखिल कराया गया था। बुजुर्ग संक्रमित किडनी और हार्ट संबंधी बीमारी से भी ग्रस्त था। सोमवार दोपहर को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ऋषि नगर स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, लगातार बढ़ रहे केसों के मध्यनजर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सैंपलिंग बढ़ा दी है। नागरिक अस्पताल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सीएचसी व पीएचसी पर आने वाले लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीमएओ डॉ. सुभाष खतरेजा का कहना है कि मास्क का इस्तेमाल करें। शहर के वार्ड-2 में रहने वाले 72 वर्षीय बुजुर्ग को उनके परिजन पहले मेडिकल कॉलेज अग्रोहा लेकर गए थे। वहां पर दवा लेने के बाद वापस घर आ गए। रविवार को सांस लेने में परेशानी होने पर परिजन उन्हें नागरिक अस्पताल लेकर आए, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों का कहना है कि मृतक कोरोना पॉजिटिव थे। इसके अलावा उन्हें किडनी की बीमारी थी, शरीर में खून की कमी थी और हार्ट की दिक्कत थी। जिस कारण उनकी मौत हो गई।
डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि जिले में अब 182 सक्रिय केस हैं। नए मिले संक्रमितों में चिकित्सक, विद्यार्थी, किसान, हेल्थ वर्कर शामिल हैं, सभी को होम आइसोलेट किया गया है। मरीजों की निगरानी के लिए जो टीम बनाई गई है वे मरीज के पास फोन कर अपडेट ले रहे हैं। अगर, मरीज को परेशानी है तो उसे अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों और उनके संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए जाएंगे। जिले में 9 लाख 59 हजार 564 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें संक्रमण के कुल 63 हजार 162 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक कुल 61 हजार 799 मरीज कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। कोविड-19 की पहली लहर में 327, दूसरी लहर में 814 और तीसरी लहर में 40 संक्रमित मरीजों की मृत्यु हुई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे। ऐसे में मास्क का इस्तेमाल करें। बुखार, खांसी और जुकाम होने पर कोरोना की जांच करवाए। भीड़भाड़ वाले एरिया में जाए। - डॉ. सुभाष खतरेजा, डिप्टी सीएमओ, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें