हिसार। शहर के बस अड्डे के पास स्थित एक निजी होटल में ठहरे एक बुजुर्ग ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर होटल प्रबंधन उसे तुरंत जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
मृतक की पहचान जगाण गांव निवासी नेकीराम (61) के रूप में हुई है। वीरवार सुबह वह बस अड्डे के समीप निजी होटल में ठहरा हुआ था। इसी दौरान गलती से उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी संजीत ने बताया कि मृतक के भाई कृष्ण के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है।