हिसार जिले के कैमरी गांव में बुजुर्ग जगदीश की ईंट मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपियों ने जिला अस्पताल में पहुंचकर मृतक के बेटे के साथ मारपीट की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक यह घटना उस समय हुई जब गांव की एक गली में कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट कर रहे थे। शोर सुनकर जगदीश अपने बेटे के साथ मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने का प्रयास किया। इसी दौरान हमलावरों ने गुस्से में आकर जगदीश पर ईंट से हमला कर दिया। ईंट उनके पेट में लगी। जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।