फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सर्दी और बीमारी से बुजुर्ग की मौत

Fri, 17 Jan 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सर्दी व बीमारी के चलते सेक्टर-15 में रहने वाले नेपाल मूल के गंगाराम (70) की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गंगाराम मूलत: नेपाल का निवासी था। सेक्टर-15 के एक होटल में काम करता था। वह सेक्टर-15 में किराये के मकान में रहता था। सर्दी के मौसम में 10-15 दिन से बीमार चल रहा था कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल की मोर्चरी में उसका पोस्टमार्टम कराया। उधर, चिकित्सकों का कहना है कि लैब से रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन


बुजुर्ग को तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर

उकलाना। गांव खैरी से खेतों में बनी ढाणी से शोक व्यक्त करने जा रहे एक बुजुर्ग को तेज गति गाड़ी ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग रामेश्वर को पहले भूना और फिर हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।
गांव खैरी निवासी सत्यवान ने बताया कि वह अपने ताऊ रामेश्वर के साथ शुक्रवार सुबह खेतों में बनी ढाणी में एक व्यक्ति के निधन पर शोक व्यक्त करने जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही गाड़ी ने ताऊ को जोरदार टक्कर मारी। हादसे में घायल रामेश्वर को भूना के अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने हिसार रेफर कर दिया। बाद में उन्हें हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सत्यवान की शिकायत पर गाड़ी चालक सनियाना निवासी मनप्रीत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें