फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मुआवजे के लिए 35 दिन से धरना दे रहे बुजुर्ग किसान की हृदयघात से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बालसमंद (हिसार)। अखिल भारतीय किसान कमेटी के बैनर तले बालसमंद सब डिविजन कार्यालय पर चल रहे धरने के 35वें दिन वीरवार को महापंचायत के दौरान बालसमंद निवासी किसान रामकुमार (74) की हृदयघात से मौत हो गई। किसान कमेटी ने उन्हें शहीद का दर्जा देने और परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

बारिश के बाद जलभराव से खराब फसलों के मुआवजे और बीमा क्लेम सहित कई मांगों को लेकर किसान धरनारत हैं। वीरवार को कमेटी ने महापंचायत बुलाई थी जिसने क्षेत्र के सैकड़ों किसान शामिल हुए। कमेटी प्रधान संदीप धीरनवास ने बताया कि रोजाना धरने में शामिल होने वाले किसान रामकुमार लौरा के सीने में शाम करीब चार बजे अचानक दर्द हुआ और वे पीछे की तरफ गिर गए। उन्हें तत्काल निजी अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रामकुमार के दो पुत्र हैं जिनमें से एक किसान है और तीन बेटियां हैं जो विवाहित हैं। रामकुमार 15 एकड़ भूमि पर कृषि करते थे। वे पहले दिन से ही धरने पर आ रहे थे। कमेटी की मांग है कि सरकार उन्हें शहीद का दर्जा दे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें