फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रोहा मेडिकल में हुआ कोहनी और कंधे का सफल प्रत्यारोपण

विज्ञापन
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में सफल ऑपरेशन के बाद डॉ. निशिथ अपनी टीम के साथ - फोटो : Hisar
विज्ञापन
अग्रोहा। महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा ने कूल्हे और घुटने के बाद अब कोहनी व कंधे का सफल प्रत्यारोपण करने में सफलता हासिल की है। हड्डी रोग व जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. निशीथ शर्मा की इस उपलब्धि पर कॉलेज निदेशक डॉ. अलका छाबड़ा, प्रशासनिक निदेशक डॉ. आशुतोष शर्मा, एमएस डॉ. राजीव चौहान ने बधाई दी।
विज्ञापन

डॉ. निशीथ ने बताया कि अग्रोहा मेडिकल में सोमवार को दो व्यक्तियों का सफल ऑपरेशन के द्वारा कोहनी व कंधा प्रत्यारोपण किया गया है। महमूदपुर निवासी सीमा देवी की 19 साल पहले प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान हड्डी निकालने से कोहनी जाम हो गई थी जिसके चलते मरीज एक हाथ से अपंग हो चुका था। सोमवार को ऑपरेशन के जरिये उसकी कोहनी को प्रत्यारोपित कर उसके हाथ को क्रियाशील किया गया है जिससे वह अब अपने सभी काम कर सकेगा। दूसरे मरीज मोहन लाल का कंधा 3 माह पूर्व एक दुर्घटना में टूट कर उतार गया था। ऑपरेशन द्वारा उनके कंधे को प्रत्यारोपित कर उनके हाथ को फिर से गतिशीलता दे दी गई है, जिससे आप भी पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपने दैनिक कार्यों को कर सकते हैं। डॉक्टर निशीथ ने बताया कि इस प्रकार के ऑपरेशन के द्वारा व्यक्ति अपने कार्यों को खुद करने में सक्षम हो सकता है, लाचारी भरे जीवन से मुक्ति पा सकता है। मेडिकल के जनसंपर्क अधिकारी अंकित राज शर्मा ने बताया कि यहां इस प्रकार के ऑपरेशन में किसी भी प्रकार की डॉक्टर फीस नहीं ली जाती है और प्रत्यारोपण में लगने वाले पार्ट्स का खर्चा ही मरीज को देना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें