फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में एकता भ्याण ने जीता गोल्ड और कांस्य पदक

विज्ञापन
पदक के साथ एकता भ्याण। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हिसार। इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में हिसार के अर्बन एस्टेट-2 की रहने वाली एकता भ्याण ने क्लब थ्रो में गोल्ड व डिस्कस थ्रो इवेंट में कांस्य पदक जीता। चैंपियनशिप 18 अगस्त से 21 अगस्त तक बंगलूरू में हुई। एकता सहायक जिला रोजगार अधिकारी के पद पर कार्यरत है। उन्होंने एफ-51 कैटेगिरी में भाग लिया था।
विज्ञापन

एकता ने बताया कि अब वह एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी शुरू करेगी। दोनों में ही गोल्ड मेडल जीतने का सपना पूरा करेगी। फिलहाल एकता जागृति हाई स्कूल में अभ्यास कर रही है। इसके अलावा सोनीपत से कोच अमित सरोहा भी उन्हें समय-समय पर गाइड करते रहते है। एकता ने बताया कि स्कूल में फिलहाल उनके पिता बलजीत सिंह भ्याण ही अभ्यास करवाते हैं। उल्लेखनीय है कि अब तक एकता भ्याण कई पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें