फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शहर में 5 नए सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनाने की कवायद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शिक्षा विभाग ने शहर में 5 नए सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनाने की कवायद शुरू की है। इस संबंध में मुख्यालय की तरफ से जिला स्तर के अधिकारियों से फिजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही विभाग ने नजदीक स्कूल का ब्योरा भी भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग निदेशालय की तरफ से जिला शिक्षा अधिकारी को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि शिक्षा मंत्री कार्यालय के मुताबिक हिसार शहर के सूर्य नगर, शिव कॉलोनी, महावीर कॉलोनी, सेक्टर 1-4 और सेक्टर 3-5 के स्थानीय निवासियों की तरफ से नए गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्थापित करने की मांग की गई है। इसी को देखते हुए इन एरिया में स्कूल स्थापित करने बारे में फिजिबिलिटी रिपोर्ट भिजवाई जाए।
इन एरिया में अभी यह है स्थिति : फिलहाल सूर्य नगर में प्राइमरी स्कूल है, जबकि शिव कॉलोनी में कोई स्कूल नहीं है। इन दोनों एरिया के बच्चों को पढ़ने के लिए मॉडल टाउन या सातरोड में जाना पड़ता है। मॉडल टाउन में छात्रों की संख्या ज्यादा व भवन छोटा होने के कारण स्कूल को दो शिफ्ट में चलाना पड़ रहा है। वहीं महावीर कॉलोनी में भी एक भी गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल नहीं है और यह के बच्चों को पढ़ने के लिए जहाजपुल स्कूल में जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें