हिसार। दिल्ली में होने वाले जी-20 सम्मेलन को लेकर ट्रेनें और बसें प्रभावित रहेगी। दिल्ली जाने वाली बसें आज से बहादुरगढ़ तक ही दौड़ेंगी। इसको लेकर रोडवेज की ओर से आदेश जारी हो चुके हैं। वहीं, शुक्रवार को श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज व तिलकब्रिज-सिरसा ट्रेन भी रद्द रहेगी। कृष्णा बसों की सुविधा पीरागढ़ी तक ही मिल पाएंगी। वहीं, 9 और 10 सितंबर को दिल्ली रूट पर दौड़ने वाली अधिकतर ट्रेनें रद्द रहेंगी। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर यात्रियों को अनाउसमेंट के जरिए सूचना दी जाएगी। पहली बस रोडवेज की दिल्ली के लिए सुबह 4.20 बजे जाती है। जबकि अंतिम बस रात 10.30 बजे रवाना होती है। मगर सम्मेलन को लेकर शुक्रवार से दिल्ली जाने वाली बसों की सुविधा बहादुरगढ़ तक ही मिल पाएगी।
ये ट्रेनें रहेगी रद्द
गाड़ी संख्या 14737, भिवानी-तिलकब्रिज ट्रेन 9 व 10 सितंबर
गाड़ी संख्या 14738, तिलकब्रिज-भिवानी ट्रेन 9 व 10 सितंबर
गाड़ी संख्या 14727, श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज ट्रेन 8 व 9 सितंबर
गाड़ी संख्या 14728, तिलकब्रिज-श्रीगंगानगर ट्रेन 9 व 10 सितंबर
गाड़ी संख्या 14030, मेरठ कैंट-श्रीगंगानगर ट्रेन 9 व 10 सितंबर
गाड़ी संख्या 14029, श्रीगंगानगर-दिल्ली ट्रेन 9 व 10 सितंबर
गाड़ी संख्या 14086, सिरसा-तिलकब्रिज ट्रेन 9, 10 और 11 सितंबर
गाड़ी संख्या 14085, तिलकब्रिज- सिरसा ट्रेन 8, 9 और 10 सितंबर
गाडी संख्या 14732, बठिंडा-दिल्ली ट्रेन 9 व 10 सितंबर
गाडी संख्या 14731, दिल्ली-बठिंडा ट्रेन 9 व 10 सितंबर
गाड़ी संख्या 12481, दिल्ली-श्रीगंगानगर ट्रेन 9 व 10 सितंबर
गाड़ी संख्या 12482, श्रीगंगानगर-दिल्ली ट्रेन 9 व 10 सितंबर
गाडी संख्या 04089, नई दिल्ली-हिसार ट्रेन 9 व 10 सितंबर
गाड़ी संख्या 04090, हिसार-नई दिल्ली ट्रेन 9 व 10 सितंबर
वर्जन
चालकों-परिचालकों को सूचना दी जा चुकी है कि शुक्रवार से दिल्ली जाने वाली बसें बहादुरगढ़ तक ही जाएगी। इसको लेकर हमारे पास आदेश आ चुके है।
- प्रेम सागर, डीआई, रोडवेज