फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बूंदाबांदी व बादलवाही का असर: दिन का तापमान सामान्य से 10 डिग्री नीचे पहुंचा, आगे ऐसा रहेगा मौसम

Wed, 04 Jun 2025 09:58 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

सिरसा व फतेहाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बाकी जिलों में भी दिन में ज्यादातर समय बादल ही छाए रहे। इस दौरान हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में दिन के तापमान 31.0 से 36.0 डिग्री और रात के तापमान 20.0 से 25.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किए गए।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में किसी न किसी जिले में लगातार हो रही बारिश व बादलवाही का असर दिन के तापमान पर भी पड़ा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री तक नीचे चला गया। सिरसा जिले को छोड़कर सभी जिलों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री से कम दर्ज किया गया।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह से शाम तक लगातार बादलों की आवाजाही बनी हुई। मंगलवार को दोपहर से पहले भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह व पंचकूला जिले में अंधड़ और बूंदाबांदी की गतिविधियां हुईं।

वहीं, शाम को सिरसा व फतेहाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बाकी जिलों में भी दिन में ज्यादातर समय बादल ही छाए रहे। इस दौरान हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में दिन के तापमान 31.0 से 36.0 डिग्री और रात के तापमान 20.0 से 25.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किए गए। फिलहाल दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं।
विज्ञापन


आगे ऐसा रहेगा मौसम
5 जून तक इस विक्षोभ का असर जारी रहेगा। भारतीय मौसम विभाग ने 4 जून को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन


इतनी हुई बारिश
महेंद्रगढ़-1.5 एमएम
भिवानी-0.5 एमएम
नूंह-0.5 एमएम
पंचकूला-0.5 एमएम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें