फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के स्कूलों में 50 प्रतिशत पीजीटी का तबादला

Tue, 09 Aug 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
विद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्य में एजूकेशन डिपार्टमेंट की नई ट्रांसफर पॉलिसी के तहत करीब 50 प्रतिशत टीचर्स का तबादला हो गया है। जिले के कुल 1500 से अधिक पीजीटी में से 750 को नए स्टेशन पर भेजा गया है। ऐसे टीचर्स को नए स्टेशन अलॉट कर दिए गए हैं। ट्रांसफर नीति में कथित खामियों के चलते अध्यापकों को शिक्षा विभाग के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। 10436 पीजीटी का ऑनलाइन सिस्टम से ट्रांसफर किए जाने के कारण अधिकतर अध्यापक परेशानी में नजर आ रहे हैं। कई जगह स्कूलों में काफी विषयों के अध्यापकों की भी कमी हो गई है। शिक्षा विभाग की नई ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को गृहसचिव पीके दास से मिला। जिस पर गृहसचिव ने ऐसे लोगों को आवेदन करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


विकलांग टीचर्स को नहीं मिल रहा अंकों का फायदा
ट्रांसफर किए अध्यापकों में से काफी विकलांग पीजीटी को ट्रांसफर पॉलिसी के तहत विकलांगता के लिए दिए जाने वाले 10 अंकों का भी फायदा नहीं मिल पाया। विकलांगों व महिला टीचर्स को किसी अलग केटेगरी में न डालकर सामान्य अध्यापकों के समान ही वरीयता मिली है। उदाहरण के तौर पर एक विकलांग टीचर जिसकी आयु 28 वर्ष है, उसकी आयु के 28 अंक व उसकी विकलांगता के 10 अंक मिलेंगेे। इन 38 अंकों के आधार पर ही उनको जोन के हिसाब से स्टेशन दिया गया है। अगर किसी सामान्य टीचर की आयु 58 वर्ष है तो उसे विकलांग टीचर से ज्यादा वरीयता दी गई है।

लगाया भेदभाव का आरोप
ट्रांसफर पॉलिसी के तहत राज्य के साइंस विशेषज्ञों व डीपी को भी ट्रांसफर नीति के तहत भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है। पॉलिसी के तहत ट्रांसफर किए गए साइंस विशेषज्ञों व डीपी से ट्रांसफर नीति के तहत भेदभाव किया गया है। उदाहरण के तौर पर इन अध्यापकों में से जो अध्यापक स्कूल में साइंस विषय तथा डीपी के फिजिकल एजूकेशन पढ़ा रहे हैं, उन अध्यापकों को तो तबादले के लिए अंक दिए गए हैं। वहीं जिन स्कूलों में फिजिकल एजूकेशन लागू नहीं करवाई गई है। उन स्कूलों में कार्य कर रहे डीपी टीचरों को 5 अंक की वरीयता नहीं मिल पाई, जिस कारण अधिकतर डीपी अध्यापकों को अपनी पसंद के अनुुसार स्टेशन नहीं मिल पाया। गुड़गांव व पंचकूला को छोड़कर सभी जिलों के साइंस विशेषज्ञों का तबादला किया गया है।
विज्ञापन


कई विषयों के अध्यापकों की हुई कमी
ट्रांसफर पॉलिसी के तहत गांव कालीरावण के गवर्नमेंट सी.से. स्कूल में 5 टीचरों का ट्रांसफर हुआ है। इस स्कूल में पांच के बदले तीन टीचर्स ही आए। अंग्रेजी व गणित विषय के टीचर नहीं आए। गांव मात्रश्याम के सरकारी स्कूल में भी अंग्रेेेेजी व गणित विषय के अध्यापक नहीं आ पाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें