फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शिक्षकों को प्रभावी शिक्षण रणनीतियों की जानकारी दी

Sun, 25 Jan 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में निपुण हरियाणा कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। सेंसस असेसमेंट एवं थर्ड पार्टी असेसमेंट में उपलब्धियों को देखते हुए नव प्रेरणा कार्यक्रम के अंतर्गत मेंटर्स एवं कक्षा दूसरी के शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य कक्षा शिक्षण को अधिक रोचक, प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाना था।
विज्ञापन

विभाग प्रवक्ता ने बताया कि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रामरतन के मार्गदर्शन में शिक्षण गुणवत्ता सुधार के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन के सहयोग से जिले में नौ प्रभावी शिक्षण रणनीतियों को लागू किया जा रहा है जिसके उत्साहजनक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। यह पहल शोध आधारित गतिविधि के रूप में आगे बढ़ाई जा रही है। फरवरी के अंत में इसका मूल्यांकन किया जाएगा। प्रशिक्षण अग्रोहा, बरवाला, हिसार प्रथम एवं द्वितीय विकास खंडों में आयोजित हुआ।
जिला एफएलएन समन्वयक प्रमोद कुमार ने शिक्षकों से विद्यालय स्तर पर प्रशिक्षण का प्रभावी क्रियान्वयन करने का आह्वान किया। क्षेत्रीय समन्वयक ओमपाल डूमोलिया ने बताया कि उनकी टीम नियमित रूप से विद्यालयों का दौरा कर अकादमिक सहयोग प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें