फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू से एमबीए करना हुआ आसान, डिस्टेंस व ऑनलाइन मोड होगा कोर्स..

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डॉ. धर्मपाल ने बताया कि इग्नू की मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) को एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त हुई है। उद्योग के साथ-साथ रोजगार बाजार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए, प्रबंधन संकाय ने एमबीए प्रोग्राम को पूरी तरह से पुनर्गठित किया है। इग्नू द्वारा पांच विशेषताओं में एमबीए कोर्स करवाया जाता है। जिसमें मानव संसाधन प्रबंधन, वित्तीय प्रबंधन, संचालन प्रबंधन, विपणन प्रबंधन और सेवा प्रबंधन प्रमुख है। विद्यार्थी इस कोर्स को डिस्टेंस और ऑनलाइन मोड दोनों में ही कर सकते हैं। इस कोर्स में विद्यार्थी बिना प्रवेश परीक्षा दिए दाखिला ले सकता है। उन्होंने बताया कि बीए में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त वाले विद्यार्थी भी दाखिला ले सकते हैं। इग्नू में दाखिलों की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। उन्होंने बताया कि दाखिलो लेने के इच्छुक विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिए गवर्नमेंट कॉलेज में स्थित स्टडी सेंटर मे जाकर अधिक जानकारी ले सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें